दिपावली प्रकाश का पर्व है । प्रकाश परमात्मा का निराकार स्वरुप है । ईसी लिए दिपावली परमात्मा की आराधना करने का पर्व है । जीवन को निर्मल बना के, परमात्मा की आराधना करें तो, हमारा जीवन प्रकाशमय हो जाए । उस दिन लक्ष्मीपूजन का विशेष महत्व है । लक्ष्मी के बिना जीवन निर्वाह मुश्किल हो जाए । जीवन में दोनों का विशेष महत्व है । प्रामाणिक रुप से, परिश्रम कर के, धन उपार्जन कर के, परिवार के लिए और समाज के लिए उसका सदउपयोग करें तो ऐसा लक्ष्मीपूजन मंगलकारी हो जाए ।
नूतन वर्ष के दिन जीवन के लेखाजोखा करने की बात है । लेखाजोखा करने से ही फायदा या घाटा के बारे में पता चलेगा । धन जीवन के लिए जरुरी है मगर वह, सर्वस्व नहीं है । जीवन, धन से अधिक मूल्यवान है । आर्थिक नुकशान न हो ईसकी जितनी परवाह करते हैं, ईससे अधिक परवाह, जीवन मूल्यों को नुकशान न हो, ईसकी करें तो, और सभी का कल्याण हो, ऐसी कोशिष करें तो, समाज में परिवर्तन आ जाए ।
आज के कहेलाते गुरु सौजन्य की सीमा का उल्लंघन कर रहें है । समाज में सुधार करने का, संस्कारी बनाने का जिन का उत्तर दायित्व है, वे नराधम हो गए हैं । दो-चार शिक्षकों को सजा दी जाए, ईतना काफी नहीं है । धन के प्रति अंधी दौड और असंस्कारी शिक्षकों को रक्षण देनेवाले राजकीय नेता सुधरेंगे, तभी ये संभवित होगा । ऐसे असामाजिक तत्व समाज में से ही आते हैं । नराधम शिक्षकों को कडी से कडी सजा दी जाए और असामाजिक राजकारणीओं को जनता ईलेक्शन में वोट न दें, तभी समाज अच्छा होगा । समाज को निर्मल करने के लिए यह बहुत जरुरी है ।
हमारे विद्वान लेखक श्री गौतमभाई शर्मा की पुस्तक "વિષ્ટિકાર શ્રીકૃષ્ણ" में पेज नंबर 351 पर अन्याय के बारे में बहुत स्पष्ट बात है । श्रीकृष्ण भगवान ने कहा कि - "पांडव और कौरव का यह कलह सिर्फ प्रतीक ही है । धर्म ...सहनशील धर्म को, जो अब तक बहुत अन्याय सहन करता रहा है, उसे अब अधर्म के खिलाफ युध्ध करना ही चाहिये ।"
हमारे विद्वान लेखक श्री हरीन्द्रभाई दवे की पुस्तक " આનંદ પુરુષ શ્રીકૃષ્ણ " में पेज नंबर 28 पर, मन के साथ युध्ध के बारे में बहुत सुंदर जीक्र है । महाभारत युध्ध खत्म होने के बाद स्वजनों की हत्या के बारे में युधिष्ठिर को गहेरा विषाद हुआ । खुद धृतराष्ट्र युधिष्ठिर को आश्वासन देते हुए कहेते हैं - "स्वप्न में मिला हुआ धन की भांति, मेरे सौ पुत्रों का विनाश हो गया । विषाद तो मुझे होना चाहिये ।" फिर भी युधिष्ठिर का विषाद कम नहीं होता, तब परमात्मा श्रीकृष्ण भगवान युधिष्ठिर को कहेते हैं -
" यच्च ते द्रोण भीष्माभ्याम् युध्धम् असीदरिदम्,
मनसा एकेन योध्धव्य तत् ते युध्धम् उपस्थितम् ..."
"हे शत्रुदमन ! आप ने द्रोण और भीष्म के साथ किया हुआ था वही युध्ध, आज आप के सामने आया है । लेकिन यह युध्ध मनसा माने कि मन के खिलाफ लडना है । और एकेन माने कि अकेले ही लडना है । अपने भैया भीम या अर्जुन का शौर्य भी यह युध्ध लडने के लिए निकम्मा है ।" श्रीकृष्ण भगवान ने यह बात हम सब को समझाई है । जीवन में आनेवाले दु:ख, आर्थिक नुकशान, पराजय, निष्फलता, शोक वगैरह के साथ निर्भय होकर, अकेले ही लडना पडेगा । तुम चाहो या न चाहो, ईस युध्ध में, तुम्हारे किसी स्वजन की सहायता तुम्हें काम नहीं आएगी । यह युध्ध अकेले ही लडना पडता है । अगर थक जाओ या किसी की सहायता चाहो तो परमात्मा की शरण में जाना चाहिये । वे अवश्य सहायता करेंगे ।
उपरोक्त दोनों बातें, माने अन्याय के खिलाफ युध्ध करने की और मन के खिलाफ युध्ध करने की, श्रीकृष्ण भगवान ने ही कही है । ईसी लिए यह गीताजी की लेखमाला मैंने नहीं लिखी है मगर परमात्मा ने ही लिखायी है । यह स्वाभाविक रुप से सिध्ध होने से, मैं बहुत आनंद महसूस करता हूं।
परम भक्त श्री सुरदासजी की प्रार्थना मैं बार बार दोहराता हूं -
" नैन हीन को राह दिखा प्रभु ! पग पग ठोकर खाउं मैं, प्रभु !...
चहुं ओर मेरे घोर अंधेरा, भूल न जाउं द्वार तेरा,
एक बार प्रभु ! हाथ पकड लो, एक बार प्रभु ! हाथ पकड लो......
तुम्हरी नगरीया की कठिन डगरीया, चलत चलत गिर जाउं मैं प्रभु !
एक बार प्रभु ! हाथ पकड लो, एक बार प्रभु ! हाथ पकड लो ......
................
त्वम् एकम् शरेण्यम्, त्वम् एकम् वरेण्यम् ,
त्वम् एकम् जगत पालकम्, स्व प्रकाशम् ,
त्वम् एकम् निरालंबम् ईश !, त्वम् एकम् ,
भवान् अंबोधि पोते शरणम् व्रजाम ....
| Comments |
|

