ઓનલાઇન / અન્ય રીતે લવાજમ ભરવા માટે...

CyberSafar Edumedia Store

31. मोक्षसंन्यासयोग – 2

 

श्रीकृष्ण भगवान ने बुध्धि और धृति के तीन प्रकार के बारे में समझाते हुए कहा –

" हे पार्थ ! जो बुध्धि, प्रवृत्ति–निवृत्ति, करने योग्य – न करने योग्य, भय–अभय, बंधन और मुक्ति को जानती है, वह सात्विक बुध्धि है । जिससे मनुष्य, धर्म–अधर्म को, कर्तव्य– अकर्तव्य को यथार्थ रुप से नहीं जान सकता, वह राजस बुध्धि है । हे पार्थ ! अहंकार से व्याप्त जो बुध्धि अधर्म को धर्म समझती है और सभी पदार्थों को विपरित रुप से देखती है, वह तामस बुध्धि है । "

" हे पार्थ ! जो एकनिष्ठा धृति से मनुष्य, मन, प्राण और ईन्द्रियों की क्रियाओं को आत्मयोग से धारण करता है, वह सात्विक धृति है । हे अर्जुन ! फल की आकांक्षावाले लोग, जो धृति से आसक्तिपूर्वक धर्म और अर्थ के कार्यों को धारण करती है, वह राजस धृति है । हे पार्थ ! जो धृति से, दुर्बुध्धिवाले मनुष्य, निद्रा, भय, शोक और जडता का त्याग नहीं कर सकता, वह तामस धृति है । "

सुख के भी तीन प्रकार समझाते हुए श्रीकृष्ण भगवान ने कहा – " जो सुख आरंभ में विष जैसा लगे, लेकिन अंत में अमृत समान हो ऐसा, आत्मज्ञान की प्रसन्नता से उत्पन्न हुआ सुख सात्विक है । विषयों और ईन्द्रियों के संयोग से उत्पन्न हुआ सुख, आरंभ में अमृत जैसा मधुर लगे, लेकिन अंत में विष समान हो, वह सुख राजस है । जो सुख आरंभ में और अंत में, आत्मा को मोह उत्पन्न करनेवाला और निद्रा, आलस और प्रमाद में से उत्पन्न होता है, वह सुख तामसी है । पृथ्वी पर ये तीनों गुनों से कोई मुक्त नहीं है । "

" हिन्दु धर्म की प्राचीन वर्ण व्यवस्था भी तीन गुनों के अनुसार, उनके भिन्न भिन्न स्वभाव को ध्यान में रखते हुए, निश्चित की गई है । ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र, ये चार वर्ण का स्वभावजन्य कर्म का वर्णन किया हुआ है । अपने अपने स्वाभाविक कर्म में ही रहेकर मनुष्य मोक्ष पाता है । अपने धर्म की तुलना में, दूसरों का धर्म लाभदायक लगने पर भी, अपना धर्म ही कल्याणकारक है । ईसी लिए अपने स्वाभाविक कर्तव्य का पालन करनेवाले को पाप नहीं लगता । जिस तरह अग्नि के साथ धुम्र होता ही है, ईसी तरह कीसी भी कर्म के साथ, दोष जुडा हुआ ही होता है । अपना कर्म यानि स्वधर्म, दोषयुक्त हो तो भी उसका त्याग नहीं करना चाहिये । "

" मन और ईन्द्रियों को जीतनेवाला, आसक्तिरहित बुध्धिवाला मनुष्य, जिसे कोई स्पृहा नहीं है वह, ज्ञानयोग द्वारा, कर्म करते हुए भी कर्मबंधन से मुक्त होता है । "

" ज्ञान की परम निष्ठा पाने के लिए आवश्यक साधन रुप, अंत:करण की शुध्धि बहुत जरुरी है । ऐसा विशुध्ध बुध्धिवाला योगी द्रढता से, शब्द, स्पर्श ईत्यादि विषयों को छोडकर, रागद्वेष का त्याग करके, मिताहार और एकांत सेवन द्वारा, वाणी, शरीर और मन को वश कर के, नित्य चिंतन परायण रहे के, वैराग्य धारण कर के, अहंकार, बल, घमंड, काम, क्रोध और परिग्रह का त्याग कर के, ममतारहित और शांत हो के, मोक्षस्थान को प्राप्त करने योग्य बनता है । "

" परब्रह्मभाव को प्राप्त करनेवाला वह प्रसन्न चित्त मनुष्य, किसीका शोक नहीं   करता । वह सर्व भूतों में समान भाव रख के, मेरी परम भक्ति को पाता है । वह यथार्थ रुप से मुझे जानता है । मेरे परायण रहेकर, सर्व कर्मों नित्य करने पर भी, मेरी प्रसन्नता से, अविनाशी शाश्वत पद को पाता है । हे अर्जुन ! ईसी लिए तू भी, सर्व कर्मों मुझे समर्पित कर के, मुझे पाने की एक निश्चयवाली बुध्धि से, कर्मयोग का आश्रय ले के, सदैव मेरे परायण चित्तवाला हो । मेरे में चित्त जोडने से, तेरी तमाम मुश्किलें आसान हो जाएगी । लेकिन अगर अहंकार को वश होकर, मेरा कहा नहीं सुनेगा, तो तेरा नाश होगा । अहंकार की वजह से, तू ऐसा सोचता है कि मैं युध्ध नहीं करुंगा, लेकिन तेरा स्वभाव ही, तेरी ईच्छा के विरुध्ध तुझे युध्ध करने को मजबूर करेगा । "

" हे कौंतेय ! मोहवश तू जो कार्य, अभी नहीं करना चाहता वह, तू तेरे स्वभावजन्य पूर्व कर्म से बंधा हुआ होने से, परवश हो के भी करेगा । हे भारत ! तू संपूर्ण भाव से परमात्मा की शरण में जा । उनकी कृपा से तुझे परम शांति मिलेगी । "

" ईति ते ज्ञानम् आख्यातम् गुह्याद् गुह्यतरम् मया,

विमृश्य एतद् अशेषेण, यथेच्छसि तथा कुरु ......"     (गीता  18-63)  

" ईस तरह गुप्त से गुप्त ज्ञान मैंने तुझे कहा । अब तू ठीक तरह से सोच विचार कर के, जैसा तू योग्य समझे वैसा कर । "

     यह श्लोक का अंतिम चरन बहुत महत्वपूर्ण है । श्रीकृष्ण भगवान के बारे में कई लोग ऐसा सोचते हैं कि उन्होंने अर्जुन को युध्ध के लिए उकसाने से ही महाभारत युध्ध हुआ । लेकिन गीताजी का यह चरन, ईस बात का स्पष्ट खंडन करता है । श्रीकृष्ण भगवान युध्ध के हिमायती न थे । युध्ध से होनेवाला संभवित विनाश रोकने के लिए तो, वे राजा महाराजाओं से भी श्रेष्ठ होने के बावजुद एक शांतिदूत के रुप में हस्तिनापुर गए थे ।

     हस्तिनापुर की राज्यसभा में, भिष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, राजा धृतराष्ट्र और अन्य कई महानुभावों की उपस्थिति में, युध्ध रोकने के लिए, पांडवों से न्याय करने का प्रस्ताव रख्खा । समाधान के रुप में, पांडवों को आधे राज्य के बजाय सिर्फ पांच गांव देने का प्रस्ताव भी रख्खा । लेकिन अभिमानी दुर्योधन ने, सुई की नोक जितनी जमीन भी देने का ईन्कार कर दिया । पुत्रमोह की वजह से, राजा होने पर भी, धृतराष्ट्र कुछ कह नहीं सके । ईसी वजह से युध्ध की संभावना हो गई ।

मूक रहेकर अन्याय सह लेना, यह कायरता है, ऐसा स्पष्ट माननेवाले श्रीकृष्ण भगवान ने, पांडवों को अपने अधिकार के लिए युध्ध करने को कहा । फिर भी युध्ध प्रारंभ होने से पहेले, अपने पूज्य बुझर्ग महानुभावों की हत्या कर के राज्य पाना उचित नहीं है, ऐसा सोचकर, अर्जुन ने युध्ध करने से ईन्कार कर दिया । अंतिम क्षण में दुर्बलता व्यक्त करने के लिए, परमात्मा ने उसे उपालंभ देते हुए, आत्मा का अमरत्व, नाशवंत शरीर की मृत्यु, जीवन की तमाम परिस्थिति में समान भाव माने कि स्थितप्रज्ञता, स्वभावजन्य कर्म करना जरुरी ईत्यादि कई बातें समझाई ।

     राज्य पाने की ईच्छा का त्याग कर के और महानुभावों की संभवित हत्या के शोक का त्याग कर के, अपने स्वभावजन्य कर्तव्य पालन के रुप में युध्ध करने को समझाया । लेकिन समग्र गीताजी के उपदेश के बाद भी, अर्जुन को स्वयं संपूर्ण सोच विचार कर के, युध्ध के बारे में अंतिम निर्णय लेने को कहा । यह बहुत महत्वपूर्ण है । उन्होंने अर्जुन को आंखें मुंदकर, अपना अनुसरण करने को नहीं कहा है ।

अंत:करण की शुध्धि पर परमात्माने बहुत जोर दिया है । परमात्मा की कृपा पाने के लिए, परमात्मा के दर्शन के लिए, यह पूर्व शर्त है, ऐसा कह सकते हैं । अगर परमात्मा की अखंड कृपा का अनुभव पाना हो, प्रभुदर्शन की तीव्र ईच्छा हो तो, अंत:करण को शुध्ध करना बहुत ही आवश्यक है ।

 

Share with friends

Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Website:
Title:
 

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 

ગમતાંનો ગુલાલ!

સાયબરસફર તમને ગમે છે? તો એની ભલામણ કરો મિત્રો અને સ્વજનોને. ટેલ-એ-ફ્રેન્ડ સર્વિસની મદદથી તમે તમારા વિવિધ ઇમેઇલ, બ્લોગ કે સોશિયલ નેટવર્કિંગ સાઇટના યુઝરનેમ, પાસવર્ડથી લોગ-ઇન થઈને તમારા કોન્ટેક્ટ લિસ્ટના અન્ય મિત્રોને સાયબરસફર વિશે જણાવી શકો છો.

SocialTwist Tell-a-Friend

પણ ગમશે