श्रीकृष्ण भगवान के परम भक्त श्री नरसिंह महेता परम तत्वज्ञानी थे । यह तत्वज्ञान स्कूल या कोलेज में से मिला हुआ ज्ञान न था । वह तो भक्ति में से प्रगट होनेवाला परम ज्ञान था । उन्होंने आत्मा के बारे में अजीब कहा –
“ જ્યાં લગી આત્મા તત્વ ચિન્યો નહીં , ત્યાં લગી સાધના સર્વ જુઠ્ઠી....”
जब तक हम आत्मा को पहेचान न लें, तब तक हमारी सभी साधना जुठ्ठी माने निरर्थक होगी । आत्मा को किसीने नहीं देखी । वह क्या है ? यह किसीको मालुम नहीं, तो उसे किस तरह पहेचान सकें ? गीताजी के दूसरे अध्याय ‘ सांख्ययोग ’में श्लोक नंबर 20 में श्रीकृष्ण भगवान ने आत्मा के बारे में बहुत अच्छी तरह समझाया है ।
“ न जायते म्रियते वा कदाचिन्नायम् भूत्वा, भविता, वा न भूय:
अजोनित्य: शाश्वतोयं पुराणो, न हन्यते हन्यमाने शरीरे………”
आत्मा का जन्म नहीं होता । उसकी मृत्यु भी नहीं होती । वह पहेले न थी, या अबके बाद नहीं होगी, ऐसा नहीं है । आत्मा अजन्मा, नित्य, शाश्वत, पुरातन है । शरीर का नाश होने पर भी आत्मा का नाश नहीं होता । “ हे अर्जुन ! आत्मा को शस्त्रो काट नहीं सकते । अग्नि जला नहीं सकता । पानी भीगो नहीं सकता और वायु सूखा नहीं सकता । आत्मा, सर्वव्यापी, स्थिर, अचल और सनातन है । उसे अव्यक्त, अचिंत्य और विकार रहित कहेते हैं । ”
जैसे परमात्मा समग्र विश्व का संचालन करते हैं, वैसे आत्मा शरीर का संचालन करती है । जब तक आत्मा और शरीर जुडे हुए रहेते हैं तब तक ही शरीर जीवंत रहेता है । जब आत्मा और शरीर अलग होते हैं, तब शरीर की मृत्यु होती है । मृत्यु के समय, आत्मा अमर है ईसी लिए उसका शोक नहीं करना चाहिये और नाशवंत शरीर का तो कभी भी नाश होगा ही, ईसी लिए उसका शोक भी उचित नहीं ।
गीताजी के अध्याय नंबर 6, ‘ आत्मसंयम योग ’ में श्लोक नंबर 30 में श्रीकृष्ण भगवान ने कहा है कि -
“ यो माम् पश्यति सर्वत्र, सर्वम् च मयि पश्यति,
तस्याहम न प्रणश्यामि, स च मे न प्रणश्यति...”
" जो आदमी मुझे सर्वत्र देखता है और सबकुछ मुझमें ही समाया हुआ है, ऐसा समझता है, वह आदमी मुझसे अद्रश्य नहीं होता और मैं उससे अद्रश्य नहीं होता हूं । "
“ अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशय स्थित
अहमादिश्च, मध्यं च, भूतानाम् अन्त एव च...”
" सभी प्राणीओं में रहेनेवाली आत्मा मैं ही हूं । सभी प्राणीओं का आदि, मध्य और अंत मैं ही हूं । " ईस तरह आत्मा, परमात्मा का ही अंश है । परमात्मा का ही स्वरुप है ।
आत्मा हमारे शरीर में रहती है, ईतना ही हमें मालूम है । शरीरशास्त्र के तजज्ञों ने हमारे शरीर का सूक्ष्म से सूक्ष्म हिस्सा देख लिया है, फिर भी किसीने आत्मा को नहीं देखी । ईसी लिए अगर आत्मा शरीर में रहेती हो तो वह अद्रश्य है, ऐसा हमें मानना ही होगा । पुष्पों में छिपी हुई सुगंध, पवन की ठंडी-मीठी लहर, अग्नि का तेज, परम आनंद आदि सभी अद्रश्य होने पर भी, उनका अनुभव कर सकते हैं । ईसी तरह परमात्मा और आत्मा, अद्रश्य होने पर भी, ईनका अस्तित्व हमें स्वीकारना ही चाहिये । सृष्टि का अद्भूत सर्जन और संचालन करनेवाला कोई तो होगा ही । वही परम तत्व है ।
अपने शरीर को तो हम पहचानते ही हैं । यह नाशवंत है । बचपन, युवानी, वृध्धावस्था और आखिर मृत्यु, यह हर शरीर के लिए निश्चित है । हमारा मन, यह हमारे दिमाग में से सतत उत्पन्न होनेवाले तरंग है । शरीर की सभी ईन्द्रियां मन के वश में है । शरीर नाशवंत होने पर भी, शरीर को ज्यादा से ज्यादा सुख सुविधा मिले, ऐसे खयालों में मन सदैव खोया हुआ रहेता है । ऐसे ही जीवन बीतता है । भौतिक सुख सुविधा पाने के लिए, मन कभी गलत कार्य करने के लिए भी कोशिष करता है । तब हमारे भीतर से, मन से कोई अलग तत्व, मन को नाशवंत शरीर के लिए, गलत कार्य न करने की चेतावनी भी देता है । ऐसा नहीं करना चाहिये, ऐसी कोई आवाज हम, अपने भीतर से आती सुन सकते हैं । अनुभव कर सकते हैं । यह अद्भूत अनुभव, वही आत्मा की आवाज है । यह आवाज सुनकर भी हमारा मन ईसे अनसुनी करे, यह हमारा दुर्भाग्य है ।
भावनगर के विद्वान केलवणीकार श्री नानाभाई भट्ट ने ‘હિન્દુ ધર્મની આખ્યાયિકાઓ’ नाम की अपनी पुस्तक में दो ऋषि भाईओं की बात लिखी है । दोनों भाईओं के आश्रम करीब थे । दोनों खूब तप करते थे । दोनों में आपस में बहुत स्नेह था । एक दिन छोटा भाई, बडे भैया से मिलने उनके आश्रम जा रहा था । बडे भैया के आम्रवन से गुजरते वक्त, एक पक्का आम देखकर उसे खाने का मन हुआ । “ कोई अच्छी वस्तु देखकर लालायित होना, अच्छा नहीं, ” ऐसी भीतर से आत्मा की आवाज आई । छोटे भैया, बडे भैया से मिलने गया । बडे भैया किसी वजह से दूसरे गांव गए थे, तो छोटे भैया वापस लौट गए । वही रास्ते से गुजरते वक्त, फिर वही आम को देखा । खाने को मन हो गया । आत्मा ने रोका, तो मन ने कहा – “ कुदरत ने ऐसी अच्छी चीज बनाई है तो, उसे खाने में क्या हर्ज है ? ” फिर आत्मा की आवाज आई – “ बडे भैया की ईजाजत बिना, उनके आम्रवन से आम नहीं लेना चाहिये । ” मन ने कहा – “ बडे भैया मुझे कभी ना नहीं कहेते, और वे तो यहां है ही नहीं, तो ईजाजत कैसे लुं ? ” आखिर मन ने आत्मा की आवाज को अनसुनी कर दी और कोई देख न पाए ऐसे आम लेकर खा लिया ।
अपने आश्रम लौटने के बाद, आत्मा की आवाज को अनसुनी करने का बहुत पछतावा हुआ । कहीं चैन न मिला । दूसरे दिन बडे भैया आने से उन्हें सबकुछ बता दिया और राजा के पास जा कर सजा दिलवाने को कहा । बडे भैया ने बहुत प्रेम से समझाया लेकिन वे नहीं माने । दूसरे दिन दोनों भाई राजा के पास गए और सबकुछ बताया । राजाने कहा – “ एक आम तो बहुत छोटी सी चीज है और जिनके आम्रवन से लिया, वे बडे भैया को कोई एतराज नहीं, वे तो क्षमा करते हैं । ईसी लिए सजा करने का प्रश्न ही नहीं उठता । ” छोटे भैया ने कहा – “ आम छोटी चीज है, मगर चोरी आखिर चोरी ही है । जो मानवी आत्मा की आवाज को अनसुनी करे, वह अपराधी है । उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी ही चाहिये । ” राजा खूब विवश हो गए । आखिर सजा के रुप में छोटे भैया के दोनों हाथ काट दिये गए ।
एक छोटे से आम के कारन, अपने हाथ कटवाने की कडी सजा, स्वेच्छा से भुगतनेवाले ऋषि के मन, आत्मा का कितना बडा महत्व होगा ? आत्मा की आवाज को अनसुनी करके अपने मन को असंयमी बनने देना, अच्छी बात नहीं है । “ अगर मन निरंकुश हो जाए तो, जैसे पवन नाव को किसी भी दिशा में, घसीट कर ले जाए, ठीक वैसे ही ईन्द्रियां बुध्धि को घसीट कर ले जाती है । ” (गीताजी 2 – 67 )
| Comments |
|


