ઓનલાઇન / અન્ય રીતે લવાજમ ભરવા માટે...

CyberSafar Edumedia Store

6. युध्ध न करना या करना ?

श्रीकृष्ण भगवान, महाभारत का संभवित युध्ध रोकने के लिए, वे खुद राजा महाराजाओं से भी श्रेष्ठ होने पर भी, शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर गए । युध्ध से होनेवाली भयंकर जानहानि और संपत्ति के नुकशान के बारे में अनेकविध रुप से समझाने पर भी दुर्योधन नहीं माना । पांडवों को उनके हक्क के मुताबिक आधा राज्य तो नहीं लेकिन पांच गांव भी देने से स्पष्ट ईन्कार किया । अरे ! सुईकी नोक जितनी भी जमीन नहीं दूंगा ऐसा अहंकारपूर्ण जवाब दिया । ईतना ही नहीं, श्रीकृष्ण भगवान को बंदीवान बनाने का सैनिकों को आदेश दिया । परिणाम स्वरुप श्रीकृष्ण भगवान ने विराट स्वरुप धारण करके, अपने को बंदीवान करने की कुचेष्टा को चुनौती दी । दुर्योधन सन्न रह गया । महाभारत का भयानक युध्ध निश्चित हो गया । हमारे विद्वान लेखक श्री गौतम शर्मा की लिखी हुई पुस्तक ' विष्टिकार श्रीकृष्ण ’ में यह प्रसंग का बहुत सुंदर वर्णन है । अगर महाभारत युध्ध न हुआ होता तो, गीताजी का उद्भव भी न हुआ होता ।

महाभारत युध्ध होने की आशंका दोनों पक्षों में थी । ईसी लिए अपने परिचित राजा –महाराजाओं को अपने पक्ष में लेने के लिए वे प्रयत्नशील थे । ईसी प्रकार, श्रीकृष्ण भगवान से सहायता प्राप्त करने के लिए दुर्योधन और अर्जुन दोनों द्वारिका पहूचे । दोनों की बात सुनकर श्रीकृष्ण ने दोनों को सहायता करने का निश्चय किया लेकिन एक शर्त रख्खी.। एक पक्ष में मैं अकेला बिना किसी शस्त्र के रहूंगा । ओर दूसरे पक्ष में मेरी पूरी नारायणी सेना रहेगी । पहेले अर्जुन अपनी पसंद बताये ऐसा तय किया । दुर्योधन को यादवसेना गंवाने का डर था, लेकिन वह विरोध नहीं कर पाया ।

अर्जुन ने दो हाथ जोडकर बडी विनम्रता के साथ कहा – “ प्रभु ! आप हमारे पक्ष में रहें । ”

श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को दूसरी दफा सोचने को कहा । “ अर्जुन ! मैं तो शस्त्रविहिन ही रहेनेवाला हूं । ”

अर्जुन ने फिर से खूब विनम्रता के साथ कहा – “ प्रभु ! आप हमारे साथ रहो, ईससे ज्यादा कोई अपेक्षा नहीं है । ”

नारायणी यादव सेना मिलने से प्रसन्न होकर दुर्योधन ने विदाय ली । बाद में अर्जुन ने श्रीकृष्ण भगवान से कहा – “ प्रभु ! एक छोटी सी बिनती करुं ? युध्ध दरम्यान आप मेरे सारथी बने रहो ऐसी मेरी प्रार्थना है । ” श्रीकृष्ण भगवान ने वजह पूछने से अर्जुन ने बताया- 

“ युध्ध दरम्यान अगर कोई दुविधा हो तो आपका मार्गदर्शन पा शकुं । या तो युध्ध दरम्यान मेरी मृत्यु हो जाय तो भी जीवन की अंतिम क्षणों में आपके दर्शन पा शकुं । जीवन के अंतिम समय तक आप मेरे पास ही हो ऐसा चाहता हूं । ”

अर्जुन की भक्तिपूर्ण विनम्र प्रार्थना परमात्मा ने स्वीकार की ।

उपरोक्त सभी प्रसंग श्रीमद् भगवद् गीताजी के उद्भव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । अगर अर्जुन ने श्रीकृष्ण भगवान के बजाय, नारायणी यादव सेना चुनी होती तो श्रीकृष्ण भगवान की अनुपस्थिति में गीताजी के उपदेश का सवाल न रहेता । अगर अर्जुन ने परमात्मा को अपने सारथी बनने की बिनती की न होती, या तो किसी भी वजह से परमात्मा ने उसकी बिनती का स्वीकार न किया होता, तो भी गीताजी का उद्भव न होता ।

जिसके साथ, चार सुंदर श्वेत अश्व जुटे हुए हैं ऐसा रथ, श्रीकृष्ण भगवान युध्ध के लिए सज्ज दो सैन्यों के बीच लाकर खडा कर देते हैं । तब दोनों पक्ष के सैन्यों में अपने अंगत स्वजनों को देखकर अर्जुन विषादमय हो जाता है, और कहेता है – “ हे श्रीकृष्ण ! पूजा करने योग्य बुझर्गों की हत्या करके, मैं राज्य पाना नहीं चाहता । ईसी लिए मैं युध्ध नहीं करुंगा ।” तब युध्ध नहीं करना या करनायह विषय पर श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को जो उपदेश दिया, वह श्रीमद् भगवद् गीता । ?

श्रीकृष्ण भगवान ने समझाया – “ हे अर्जुन ! आत्मा अमर है । ईसी लिए भीष्म पितामह, गुरु द्रोण या किसी और की हत्या नहीं होगी । अगर तू शरीर की द्रष्टि से सोचता है तो शरीर तो नाशवंत है ही । तू युध्ध नहीं करेगा तो भी ये शरीरों का नाश होगा ।  युध्ध में विजयी होगा तो राज्य मिलेगा और युध्ध में तेरी मृत्यु होगी तो स्वर्ग मिलेगा । युध्ध नहीं करेगा, तो लोग तुझे कायर समझेंगे । तेरी अपकिर्ति होगी, जो उचित नहीं । ईसी वजह से, पूरा सोचने के बाद, युध्ध न करने से बहेतर है कि तू युध्ध करे । यह तेरे लिए हितकारी है । ईतना ही नहीं, तुम्हारा पांडवों का अधिकार छीनकर, कौरवों ने तुम्हारे साथ अन्याय किया है । भीष्म, द्रोण, कर्ण वगैरह उनका साथ देते हैं । अन्याय सह लेना भी कायरता है, अधर्म है । ईसी लिए युध्ध करना ही चाहिये । ”

“ अन्याय का प्रतिकार करना यह तेरा कर्तव्य है । युध्ध में विजयी होगा या पराजित होगा ? राज्य मिलेगा या मृत्यु होगी ? यश मिलेगा या अपयश मिलेगा ? ऐसी कोई भी फल की आश बगैर, संपूर्ण निष्काम भाव से कर्म करना आवश्यक है । ऐसा करने से तुझे कोई दोष नहीं लगेगा । ईसी लिए, संपूर्ण सोच विचार के बाद, तू युध्ध करने के लिए खडा हो जा । ” श्रीकृष्ण भगवान ने यह उपदेश अर्जुन को करीब 5,000 वर्ष पहेले, महाभारत के कुरुक्षेत्र में दिया था । लेकिन आज, 5,000 वर्ष के बाद, जब हमें किसी से युध्ध नहीं करना है तब यह उपदेश से क्या फायदा ?

गीताजी का महत्व यही है । यह समय से पर है, माने ईसे समय का कोई बंधन नहीं । यह उपदेश सिर्फ अर्जुन के लिए नहीं है । कोई क्षत्रिय के लिए नहीं है । किसी विशेष धर्म के लोगों के लिए नहीं है । किसी विशेष देश के लिए नहीं है । स्त्री, पुरुष, ज्ञाति, धर्म, देश ऐसी किसी मर्यादा के बिना, समय के किसी बंधन के सिवा, सदा, सर्वदा उपयोगी ऐसा उपदेश है । अन्याय कभी भी न सह लेना, गौरव से, शिर उठा के ही जीना, युध्ध करने की आवश्यकता हो तो युध्ध भी करना, ऐसा करने से शायद मौत भी आ जाए तो हंसते हंसते मर जाना । यही जीवन का परम धर्म है । ऐसा अप्रतिम संदेश श्रीकृष्ण भगवान ने पूरे विश्व को दिया है ।

युध्ध करना मतलब हथियार उठा के ही किसी से लडना, ऐसा नहीं है । अन्याय का विरोध जहां, जिस रुप से करना जरुरी हो, ईस रुप में विरोध करना चाहिये । ऐसा करने से किसीको बुरा लगेगा, आर्थिक नुकशान होगा, ट्रान्सफर हो जायेगी, नौकरी चली जायेगी, अपयश मिलेगा, लोग क्या कहेंगे ? ऐसे बहुत सोचना नहीं चाहिये । अति विचार से ही दुर्बलता जन्म लेती है । हमारी बात सच्ची होनी चाहिये और सत्य के लिए बलिदान देने की हमारी संपूर्ण तैयारी होनी चाहिये । महात्मा गांधीजी ने यही किया और बिना हथियार, संपूर्ण अहिंसक रुप से उन्होंने भारत को आझादी दिलवायी ।

दुनिया में हमें किसीसे दुश्मनी न हो, हमें कोई परेशान न करता हो, तो युध्ध का सवाल ही नहीं उठता । लेकिन हर आदमी को एक छिपा हुआ दुश्मन जरुर होता है । वह दुश्मन माने खुद अपना मन । वह सदैव हमारा पतन हो ऐसा ही सोचता है । हमें पतन पसंद है, ईसी लिए आंख मिचौली का खेल खेलते हैं । अपने मन के साथ अविराम युध्ध करके, अपने दोष, हम स्वयं दूर कर सकते हैं ।

एक कवि ने बहुत सुंदर लिखा है -    

“ फरिस्ते से बहेतर है ईन्शान बनना, मगर ईसमें पडती है महेनत ज्यादा । ”

फरिस्ते में कोई दोष नहीं होता लेकिन मानवी के मन में बहुत दोष होते हैं । अपने ही दोषों के साथ युध्ध करके, ईन्शान बनना बहुत मुश्किल है । अपने मन को पराजित करना आसान नहीं । ध्यान की मदद से हम यह कर सकते हैं, लेकिन ईसमें धैर्य  चाहिये । ईसमें कई वर्ष भी लग जाते हैं । युध्ध किए बिना, पराजय का स्वीकार कर लेना उचित नहीं । यह तो गीतासंदेश है । ईसी लिए तो श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को युध्ध करने को कहा । हमें भी अपने मन के साथ युध्ध करना ही चाहिये । शायद थक जायें तो परमात्मा की सहायता के लिए उनकी शरणमें जाना चाहिये । हमारे मन के बे-लगाम अश्वों पर काबू पाने के लिए, श्रीकृष्ण भगवान को हमारे भी सारथी बनने के लिए भक्तिभाव पूर्वक बिनती करनी चाहिये और अपने मन के अश्वों की लगाम उन्हें सौंप देनी चाहिये । परमात्मा अवश्य सहाय करेंगे ।

Share with friends

Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Website:
Title:
 

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 

ગમતાંનો ગુલાલ!

સાયબરસફર તમને ગમે છે? તો એની ભલામણ કરો મિત્રો અને સ્વજનોને. ટેલ-એ-ફ્રેન્ડ સર્વિસની મદદથી તમે તમારા વિવિધ ઇમેઇલ, બ્લોગ કે સોશિયલ નેટવર્કિંગ સાઇટના યુઝરનેમ, પાસવર્ડથી લોગ-ઇન થઈને તમારા કોન્ટેક્ટ લિસ્ટના અન્ય મિત્રોને સાયબરસફર વિશે જણાવી શકો છો.

SocialTwist Tell-a-Friend

પણ ગમશે